मनोरंजन

नेहा धूपिया को घरवालों से छिपकर पति अंगद बेदी ने किया किस

Published by
CoCo

अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी हाल ही में दूसरी बार माता- पिता बने हैं। नेहा ने कुछ दिन पहले एक बेटे को जन्म दिया । यह जोड़ी दूसरी बार माता पिता बन के काफी खुश है। दोनों को बधाई देने वालों को सिलसिला अब भी जारी है।

न्यूली मॉम डैड भी पैरेंटिंग को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। अब अंगद बेदी ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि बेटे के जन्म के बाद से वो नेहा को किस करने को तरस गए हैं।

इस क्यूट से वीडियो को अंगद ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

ये वीडियो अस्पताल का है, जहां नेहा बैठी हुई हैं। दोनों को कुछ सेकंड साथ में मिलता है। नेहा अंगद को किस कर देती हैं।

अंगद बेदी के इस क्यूट वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। नेहा और अंगद के दोस्त इस वीडियो पर कमेंट कर दोनों पर प्यार बरसा रहे हैं।

इसके अलावा कुछ अन्य तस्वीरें भी अंगद ने अपने इंस्टाग्राम और स्टोरी पर शेयर की हैं

बता दें कि नेहा धूपिया ने हाल ही में 3 अक्टूबर को अपने बेटे को जन्म दिया है।

इस खबर को अंगद बेदी ने शेयर किया था। अंगद ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘सर्वशक्तिमान ने आज हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया। नेहा और बेबी दोनों ठीक हैं। मेहर नए मेहमान को ‘बेबी’ कहने लिए तैयार है। वाहेगुरु मेहर करे @nehadhupia इस यात्रा के माध्यम से ऐसे योद्धा होने के लिए धन्यवाद। आइए अब इसे हम चारों के लिए यादगार बनाएं।’

नेहा और अंगद ने मई साल 2018 में शादी की थी और उसी साल 18 नवंबर में दोनों बेटी महर के पैरेंट्स बने थे.

CoCo

Recent Posts

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, हेलीकॉप्टर सेवाएं निलंबित

15 जून, 2025 को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड के पास एक दुखद हेलीकॉप्टर…

1 सप्ताह ago

अगला Google CEO कौन होगा? सुंदर पिचाई ने उत्तराधिकार नियोजन के बारे में बात की

सैन फ्रांसिस्को में एक तकनीकी सम्मेलन में, Google के CEO सुंदर पिचाई ने उन गुणों…

2 सप्ताह ago

भारत 5वीं पीढ़ी का जेट विकसित करेगा: AMCA आधुनिक युद्ध के लिए आदर्श विमान है

भारत की रक्षा को महत्वपूर्ण बढ़ावा देते हुए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायु…

3 सप्ताह ago

पैरों में होने वाले ऐसे लक्षण जो किडनी के खराब होने का संकेत देते हैं

पैरों में होने वाले बदलाव कभी-कभी किडनी के खराब होने का संकेत दे सकते हैं,…

3 सप्ताह ago

भारत ने लड़ाकू विमान खो दिए, लेकिन पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करने के लिए रणनीति बदली: सीडीएस

नई दिल्ली: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को कहा कि भारत…

3 सप्ताह ago