यहां जानिए हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2022 में विवाह का शुभ मुहूर्त

Know here as per Hindu Panchang Auspicious time for marriage in the year 2022

अगर आपको कोई भी शुभ कार्य करना होता है तो हिंदू धर्म में पंचांग देखना बहुत जरूरी है, खासकर शादी के मामले में। इसके साथ ही तिथि, पक्ष, हिंदी महीने का माह, नक्षत्र भी देखना जरुरी होता है। क्योंकि हर एक शुभ कार्य के लिए अलग-अलग नक्षत्र होता है। इसलिए पंचाग के साथ-साथ नक्षत्र का ध्यान रखना बहुत जरुरी है।

हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2022 की शुरुआत में साल का पहला दिन शनिवार को पड़ रहा है। इस दिन मास शिवरात्रि भी है। शुरुआत ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ वृद्धि यो और चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। इस साल का शुरूआत से कयास लगा सकते है कि पूरे साल कैसा रहेगा। आने वाला साल मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जानते हैं साल 2022 में विवाह योग कितने बन रहे है। आपको बता दें कि इस साल में 60 दिन विवाह का योग बन रहा है, जिस दिन शुभ मुहूर्त है। जानिये आपकी शादी के लिए कौन सा दिन शुभ है, जिस दिन विवाह करने से आपका जीवन मंगलमय होगा।

जनवरी में विवाह के शुभ मुहूर्त
15 जनवरी -शनिवार, पौष मृगशिरा, तृतीया; 20 जनवरी -गुरुवार, माघ, मघा, तृतीया; 23 जनवरी- रविवार ,माघ, हस्त, षष्ठी; 24 जनवरी – सोमवार, माघ,हस्त ,षष्ठी; 27 जनवरी – गुरुवार, माघ, अनुराधा, दशमी; 28 जनवरी – शुक्रवार, माघ, अनुराधा, एकादशी; 29 जनवरी -शनिवार, माघ, मूल, द्वादशी; 30 जनवरी – रविवार, माघ, मूल, त्रयोदशी

फरवरी में विवाह के शुभ मुहूर्त
05 फरवरी 2022- शनिवार, माघ, उत्तर भाद्रपद, पंचमी; 06 फरवरी 2022- रविवार, माघ रेवती षष्ठी; 11 फरवरी 2022- शुक्रवार, माघ ,मृगशिरा, एकादशी; 12 फरवरी 2022- शनिवार, माघ ,मृगशिरा ,एकादशी; 18 फरवरी 2022- शुक्र ,फाल्गुन ,उत्तराफाल्गुनी, द्वितीया; 19 फरवरी 2022- शनि, फाल्गुन ,उत्तराफाल्गुनी, तृतीया; 21 फरवरी 2022- सोम ,फाल्गुन ,स्वाती, पंचमी; 22 फरवरी 2022- मंगल ,फाल्गुन, स्वाती, षष्ठी

मई में विवाह के शुभ मुहूर्त
02 मई 2022- सोमवार ,वैशाख ,रोहिणी, द्वितीया; 03 मई 2022- मंगलवार ,वैशाख, रोहिणी, तृतीया; 09 मई 2022- सोमवार ,वैशाख ,मघा ,नवमी; 10 मई 2022- मंगलवार ,वैशाख ,मघा, नवमी; 11 मई 2022- बुधवार, वैशाख ,उत्तराफाल्गुनी, एकादशी; 12 मई 2022- गुरुवार ,वैशाख ,हस्त, द्वादशी; 13 मई 2022- शुक्रवार, वैशाख, हस्त द्वादशी, त्रयोदशी; 17 मई 2022- मंगलवार, ज्येष्ठ, अनुराधा, द्वितीया; 18 मई 2022- बुधवार ,ज्येष्ठ ,मूल, चतुर्थी; 19 मई 2022- गुरुवार, ज्येष्ठ, मूल, चतुर्थी; 20 मई 2022- शुक्रवार ,ज्येष्ठ ,उत्तराषाढ़ा, पंचमी; 21 मई 2022- बुधवार, ज्येष्ठ, उत्तराषाढ़ा, षष्ठी; 25 मई 2022- बुधवार ज्येष्ठ उत्तर भाद्रपद एकादशी; 26 मई 2022- गुरुवार ज्येष्ठ रेवती द्वादशी; 31 मई 2022- मंगलवार ज्येष्ठ रोहिणी प्रतिपदा

जून में विवाह के शुभ मुहूर्त
8 जून 2022- बुधवार ,ज्येष्ठ ,उत्तराफाल्गुनी ,अष्टमी; 9 जून 2022- गुरुवार ,ज्येष्ठ ,उत्तराफाल्गुनी, नवमी; 11 जून 2022- शनिवार ,ज्येष्ठ ,स्वाती, द्वादशी; 12 जून 2022- रविवार ,ज्येष्ठ ,अनुराधा, चतुर्दशी ;13 जून 2022- सोमवार, ज्येष्ठ ,अनुराधा, चतुर्दशी; 14 जून 2022- मंगलवार ,ज्येष्ठ मूल ,प्रतिपदा; 15 जून 2022- बुधवार ,आषाढ़, मूल, प्रतिपदा; 16 जून 2022- गुरुवार ,आषाढ़ ,उत्तराषाढ़ा, तृतीया; 21 जून 2022- मंगल ,आषाढ़ ,उत्तर भाद्रपद, नवमी; 22 जून 2022- बुधवार ,आषाढ़, रेवती, दशमी

जुलाई में विवाह के शुभ मुहूर्त
3 जुलाई 2022- रविवार आषाढ मघा पंचमी; 4 जुलाई 2022- सोमवार आषाढ मघा पंचमी; 5 जुलाई 2022- मंगलवार आषाढ़ उत्तराफाल्गुनी षष्ठी; 6 जुलाई 2022- बुधवार आषाढ़ उत्तराफाल्गुनी सप्तमी; 8 जुलाई 2022- शुक्रवार आषाढ़ स्वाती नवमी; 9 जुलाई 2022- शनिवार आषाढ़ स्वाती दशमी

नवंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त
21 नवंबर 202- सोमवार, मार्गशीर्ष ,स्वाती, त्रयोदशी; 22 नवंबर 2022- मंगलवार, मार्गशीर्ष ,अनुराधा, प्रतिपदा; 25 नवंबर 2022- शुक्रवार ,मार्गशीर्ष ,मूल ,तृतीया; 26 नवंबर 2022- शनिवार ,मार्गशीर्ष, मूल ,चतुर्थी; 27 नवंबर 2022- रविवार ,मार्गशीर्ष, उत्तराषाढ़ा, पंचमी; 28 नवंबर 2022- सोमवार ,मार्गशीर्ष ,उत्तराषाढ़ा ,षष्ठी

दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त
2 दिसंबर 2022- शुक्रवार, मार्गशीर्ष उत्तर भाद्रपद, दशमी; 3 दिसंबर 2022- शनिवार ,मार्गशीर्ष ,रेवती ,एकादशी; 7 दिसंबर 2022- बुधवार ,मार्गशीर्ष ,रोहिणी ,पूर्णिमा; 8 दिसंबर 2022- गुरुवार ,मार्गशीर्ष ,मृगशिरा, प्रतिपदा; 9 दिसंबर 2022- शुक्रवार ,पौष, मृगशिरा, द्वितीया; 14 दिसंबर 2022- बुधवार ,पौष ,मघा, षष्ठी

इसके अलावा मार्च माह में भी दो शुभ मुहूर्त है जिसमें विवाह योग बन रहे है। अगर आपकी इच्छा मार्च में शादी करने की है तो 4 मार्च, शुक्रवार, उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र और 9 मार्च, बुधवार, 10 मार्च, गुरुवार रोहिणी नक्षत्र में कर सकते हैं।

Read in English : Know here as per Hindu Panchang Auspicious time for marriage in the year 2022

(Source: newstrack.com)

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *