जीवन शैली

यहां बताया गया है कि भगवान श्री कृष्ण की हत्या कैसे हुई और गांधारी ने उन्हें क्यों श्राप दिया।

Published by
CoCo

महाभारत (Mahabharat) युद्ध की समाप्ति के बाद जब युधिष्ठिर का राजतिलक हो रहा था तब कौरवों की माता गांधारी ने महाभारत युद्ध के लिए श्रीकृष्ण को दोषी ठहराते हुए शाप दिया की जिस प्रकार कौरवों के वंश का नाश हुआ है ठीक उसी प्रकार यदुवंश का भी नाश होगा।

महाभारत (Mahabharat) युद्ध की समाप्ति के बाद जब युधिष्ठिर का राजतिलक हो रहा था तब कौरवों की माता गांधारी ने महाभारत युद्ध के लिए श्रीकृष्ण को दोषी ठहराते हुए शाप दिया की जिस प्रकार कौरवों के वंश का नाश हुआ है ठीक उसी प्रकार यदुवंश का भी नाश होगा। शाप के चलते श्रीकृष्ण द्वारिका लौटकर यदुवंशियों को लेकर प्रभास क्षेत्र में आ गए। कुछ दिनों बाद महाभारत-युद्ध की चर्चा करते हुए सात्यकि और कृतवर्मा में विवाद हो गया। सात्यकि ने गुस्से में आकर कृतवर्मा का सिर काट दिया। इससे उनमें आपसी युद्ध भड़क उठा और वे समूहों में विभाजित होकर एक-दूसरे का संहार करने लगे।

इस लड़ाई में श्रीकृष्ण के पुत्र प्रद्युम्न और मित्र सात्यकि समेत लगभग सभी यदुवंशी मारे गए थे, केवल बब्रु और दारूक ही बचे रह गए, जिन्होने बाद में यदु वंश को आगे बढ़ाया।

अपनी सारी लीलाओं को रचने के बाद श्रीकृष्ण ने द्वारिका को अपना निवास स्थान बनाया और सोमनाथ के पास स्थित प्रभास क्षेत्र में उन्होंने देह छोड़ दी। दरअसल भगवान कृष्ण इसी प्रभाव क्षेत्र में अपने कुल का नाश देखकर बहुत व्यथित हो गए थे। वे तभी से वहीं रहने लगे थे। एक दिन वे एक वृक्ष के नीचे विश्राम कर रहे थे तभी किसी बहेलिये ने उनको हिरण समझकर तीर मार दिया। यह तीर उनके पैरों में जाकर लगा और तभी उन्होंने देह त्यागने का निर्णय ले लिया।

जनश्रुति कहती है कि एक दिन वे इसी प्रभाव क्षेत्र के वन में एक पीपल के वृक्ष के नीचे योगनिद्रा में लेटे थे तभी ‘जरा’ नामक एक बहेलिए ने भूलवश उन्हें हिरण समझकर विषयुक्त बाण चला दिया, जो उनके पैर के तलुवे में जाकर लगा और भगवान श्रीकृष्ण ने इसी को बहाना बनाकर देह त्याग दी। लेकिन यह भी उनकी एक लीला ही थी। बाली ही था बहेलिया

पौराणिक मान्यताओं अनुसार प्रभु ने त्रेता में राम के रूप में अवतार लेकर बाली को छुपकर तीर मारा था।

कृष्णावतार के समय भगवान ने उसी बाली को जरा नामक बहेलिया बनाया और अपने लिए वैसी ही मृत्यु चुनी, जैसी बाली को दी थी।

CoCo

Recent Posts

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक महान नेता के भाषण से संदेश

क्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिया गया बहुचर्चित रणनीतिक और राजनेता…

21 hours ago

एक गतिहीन जीवन शैली चिंता और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के विकास में योगदान कर सकती है

व्यायाम को तनाव, चिंता और अवसाद के नकारात्मक प्रभावों के लिए एक शक्तिशाली मारक के…

2 days ago

खुशी के पल पाना एक विलासिता की तरह लग सकता है; हालाँकि, खुशी अक्सर जीवन के सरल सुखों में निहित होती है

हमारी तेज़-रफ़्तार दुनिया में, खुशी के पल पाना एक विलासिता की तरह लग सकता है।…

4 days ago

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर यातायात को बदलने के लिए कई सुविधाएं शुरू कीं

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर पर आवागमन को बदलने के लिए, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC)…

5 days ago

कॉमेडी फिल्म ‘बैड न्यूज’ ने दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 19.17 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है

मुंबई, 21 जुलाई विक्की कौशल, त्रिपती डिमरी और एमी विर्क अभिनीत कॉमेडी फिल्म "बैड न्यूज़"…

6 days ago