रिया कपूर- करण बुलानी अपने हनीमून में एक झलक देते हैं, रिया ने अपनी इंस्टाग्राम कहानियों पर एक सेल्फी साझा की

अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बूलानी संग शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी के करीब 14 दिन बाद रिया अपने पति करण बूलानी के साथ अपना हनीमून मालदीव में एंजॉय कर रही हैं।

वहां से दोनो अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में रिया ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है। जिसमें वो बेहद हॉट और खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ उनके पति करण बूलानी भी हैं।

इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

इनमें से एक तस्वीर में रिया कपूर करण को माथे पर किस करती नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में दोनों एक दूसरे के साथ बैठे हैं। एक तस्वीर में रिया कपूर अकेले बैठी हैं और वो बेहद हॉट नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों पर रिया कपूर की बहन सोनम कपूर ने कमेंट कर दोनों को मिस किया है।

इससे पहले रिया कपूर अपने हनीमून से एक बेहद हॉट तस्वीर शेयर कर चुकी हैं। उस तस्वीर में रिया कपूर बिकिनी पहने नजर आई थीं। रिया बिकिनी पहनकर पूल में मस्ती करती दिखी थीं।

रिया- करण 14 अगस्त को परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंध थे। शादी के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

अनिल कपूर ने अपने घर पर नए जोड़े के लिए एक शादी का रिसेप्शन आयोजित किया।

इसमें सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा, फराह खान, मसाबा गुप्ता, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, बोनी कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, संजय कपूर अपनी पत्नी महीप और उनके बेटे जहान और बेटी शनाया कपूर के साथ शामिल हुए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *