नेहा धूपिया को घरवालों से छिपकर पति अंगद बेदी ने किया किस

अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी हाल ही में दूसरी बार माता- पिता बने हैं। नेहा ने कुछ दिन पहले एक बेटे को जन्म दिया । यह जोड़ी दूसरी बार माता पिता बन के काफी खुश है। दोनों को बधाई देने वालों को सिलसिला अब भी जारी है।

न्यूली मॉम डैड भी पैरेंटिंग को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। अब अंगद बेदी ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि बेटे के जन्म के बाद से वो नेहा को किस करने को तरस गए हैं।

इस क्यूट से वीडियो को अंगद ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

ये वीडियो अस्पताल का है, जहां नेहा बैठी हुई हैं। दोनों को कुछ सेकंड साथ में मिलता है। नेहा अंगद को किस कर देती हैं।

अंगद बेदी के इस क्यूट वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। नेहा और अंगद के दोस्त इस वीडियो पर कमेंट कर दोनों पर प्यार बरसा रहे हैं।

इसके अलावा कुछ अन्य तस्वीरें भी अंगद ने अपने इंस्टाग्राम और स्टोरी पर शेयर की हैं

बता दें कि नेहा धूपिया ने हाल ही में 3 अक्टूबर को अपने बेटे को जन्म दिया है।

इस खबर को अंगद बेदी ने शेयर किया था। अंगद ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘सर्वशक्तिमान ने आज हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया। नेहा और बेबी दोनों ठीक हैं। मेहर नए मेहमान को ‘बेबी’ कहने लिए तैयार है। वाहेगुरु मेहर करे @nehadhupia इस यात्रा के माध्यम से ऐसे योद्धा होने के लिए धन्यवाद। आइए अब इसे हम चारों के लिए यादगार बनाएं।’

नेहा और अंगद ने मई साल 2018 में शादी की थी और उसी साल 18 नवंबर में दोनों बेटी महर के पैरेंट्स बने थे.

Add a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *