देश

क्या पीवी सिंधु की बायोपिक में काम करेंगी दीपिका पादुकोण?

Published by
CoCo

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों लगातार अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं दीपिका और बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु के बीच बड़ती नजदीकियां भी चर्चा का विषय बनी हुई है दोनों को साथ में देख , लोग कयास लगा रहे हैं कि दीपिका पीवी सिंधु की बायोपिक की तैयारी में जुटी हैं। जिसमें वह सिंधु का किरदार निभाएंगी ।

हाल ही में दीपिका ने पीवी सिंधु के साथ बैडमिंटन खेलते हुए तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।

दीपिका ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी जिंदगी का एक नियमित दिन। पीवी सिंधु के साथ कैलोरीज बर्न कर रही हूं।’

हालांकि दीपिका या पीवी सिंधु किसी की भी तरफ से इसे लेकर कोई बात नहीं की गई है। लेकिन दोनों को साथ में बैडमिंटर खेलता देख लोगों को लग रहा है कि जल्द ही पीवी सिंधु के ऊपर बायोपिक बनेगी जिसमें दीपिका ही उनका किरदार निभाएंगी।

आइए डालते हैं फैंस के कमेंट पर एक नजर जो उन्होंने दीपिका और सिंधु की तस्वीरों पर किए हैं।

दीपिका और सिंधु की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इससे कुछ दिन पहले ही दीपिका , रणवीर को पीवी सिंधु के साथ डिनर पर जाते हुए स्पॉट किया गया था ।

ऐसे में पीवी सिंधु की बायोपिक पर चर्चा तेज होना तो लाजमी है । अब फैंस बेसब्री से फिल्म के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं , वैसे दीपिका को सिंधु के किरदार में देखना काफी दिलचस्प होगा ।

दीपिका के पास अगले कुछ महीनों में कई हाई प्रोफाइल फिल्में हैं।

CoCo

Recent Posts

सुरक्षित तरीके से होली मनाने के लिए ज़रूरी होली सेफ़्टी गाइडलाइंस

होली खुशी, चमकीले रंगों और मज़े के साथ मनाई जाती है। बहुत से लोग होली…

18 मिनट ago

सुनील गावस्कर और कपिल देव ने इमरान खान के मेडिकल केयर के लिए अर्जेंट अपील की, क्रिकेट के दिग्गज भी शामिल हुए

भारत के सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत क्रिकेट के दिग्गजों के एक ग्रुप ने…

1 सप्ताह ago

पाकिस्तान की बैटिंग फेल होने के बाद मोहसिन नकवी स्टेडियम से जल्दी चले गए, शोएब अख्तर ने उन्हें “नाकाबिल” और “अज्ञानी” कहा।

भारत के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप के एकतरफा मैच में पाकिस्तान को…

1 सप्ताह ago

रतन टाटा का आज का कोट: “मैं वर्क-लाइफ बैलेंस में विश्वास नहीं करता। मैं वर्क-लाइफ इंटीग्रेशन में विश्वास करता हूँ…”

आज की हमेशा ऑनलाइन रहने वाली दुनिया में, वर्क-लाइफ बैलेंस अक्सर अनरियलिस्टिक लगता है। रतन…

2 सप्ताह ago