मनोरंजन

रिया कपूर- करण बुलानी अपने हनीमून में एक झलक देते हैं, रिया ने अपनी इंस्टाग्राम कहानियों पर एक सेल्फी साझा की

Published by
CoCo

अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बूलानी संग शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी के करीब 14 दिन बाद रिया अपने पति करण बूलानी के साथ अपना हनीमून मालदीव में एंजॉय कर रही हैं।

वहां से दोनो अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में रिया ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है। जिसमें वो बेहद हॉट और खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ उनके पति करण बूलानी भी हैं।

इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

इनमें से एक तस्वीर में रिया कपूर करण को माथे पर किस करती नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में दोनों एक दूसरे के साथ बैठे हैं। एक तस्वीर में रिया कपूर अकेले बैठी हैं और वो बेहद हॉट नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों पर रिया कपूर की बहन सोनम कपूर ने कमेंट कर दोनों को मिस किया है।

इससे पहले रिया कपूर अपने हनीमून से एक बेहद हॉट तस्वीर शेयर कर चुकी हैं। उस तस्वीर में रिया कपूर बिकिनी पहने नजर आई थीं। रिया बिकिनी पहनकर पूल में मस्ती करती दिखी थीं।

रिया- करण 14 अगस्त को परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंध थे। शादी के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

अनिल कपूर ने अपने घर पर नए जोड़े के लिए एक शादी का रिसेप्शन आयोजित किया।

इसमें सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा, फराह खान, मसाबा गुप्ता, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, बोनी कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, संजय कपूर अपनी पत्नी महीप और उनके बेटे जहान और बेटी शनाया कपूर के साथ शामिल हुए।

CoCo

Recent Posts

शर्मिला टैगोर का कहना है कि वह एक ‘अनुपस्थित’ मां थीं

शर्मिला टैगोर का कहना है कि वह अपने बेटे सैफ अली खान को जन्म देने…

18 hours ago

‘अगर मुझे कानूनी बदलाव करने पड़े तो करूंगा’: पीएम मोदी ने बताई अपनी बड़ी प्रतिबद्धता, गरीबों के पास वापस जाएगा काला धन

आजतक से एक्सक्लूसिव बात करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार के व्यापक मुद्दे…

2 days ago

‘हमले’ की घटना पर विवाद के बीच संजय सिंह ने मालीवाल से की मुलाकात

नई दिल्ली, 15 मई: आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को पार्टी सहयोगी…

3 days ago

‘मैं हिंदू-मुस्लिम नहीं करूंगा, ये मेरा संकल्प है’: पीएम मोदी

कुल सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 चल रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र…

4 days ago

दिल्ली सीएम के पीए ने AAP नेता स्वाति मालीवाल से की मारपीट

नई दिल्ली: बीजेपी के आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल…

5 days ago

मराठी दिग्गज अभिनेता सतीश जोशी का निधन

मराठी टीवी के दिग्गज कलाकार सतीश जोशी का 12 मई को एक कार्यक्रम के दौरान…

5 days ago