बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी  एक वेब सीरीज के जरिए ओटीटी डेब्यू करने की तैयारी में हैं। इस बारे में बात करते हुए शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, वो इसे अगले साल शुरू करूंगी. इसके लिए बहुत तैयारी की जरूरत है.

कपिल शर्मा बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री ले चुके है और उनकी पहली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं थी, जिसको काफी सफलता मिली थी और कपील शर्मा को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला था। अब देखना हैं कि, ओटीटी पर कपील शर्मा को उनके फैंस कितना पसंद करते है। 

नए साल पर धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित नेटफिक्स पर 'फाइंडिंग अनामिका' में नजर आएंगी जो कि उनके फैंस के लिए ये एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। अब देखना है कि, माधुरी दीक्षित का जादू ओटीटी प्लेटफॉम पर लोगों को कितना पसंद आता है।

सोनाक्षी सिन्हा साल 2022 में एक वेब सीरीज में लीड रोल निभाती हुई नजर आएंगी।

अजय देवगन ने  डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अपनी फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का प्रीमियर किया था जिसके बाद अजय देवगन भी अब ओटीटी पर आने वाले है।