
लंदन में ब्रिटिश संसद के ऐतिहासिक सदन में आयोजित ग्लोबल ब्रिलिएंस अवार्ड (जीबीए) में भारतीय समुदाय की प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का आयोजन आईआईएसएएफ द्वारा किया गया था।
पुरस्कार विजेताओं का चयन जूरी द्वारा किया गया। सभी विजेताओं को उनके संबंधित क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
जीबीए कार्यक्रम में सहयोगी उत्तराखंड ग्लोबल फोरम के सह संस्थापक श्री संदीप बिष्ट ने इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान नेगी जी के लिए ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड और 2 करोड़ से अधिक उत्तराखंडियों के लिए है। इससे नए कलाकारों को भी आने का प्रोत्साहन मिलेगा। नेगी जी ने हमेशा अपने गीतों के माध्यम से पहाड़ों के सामाजिक सुख-दुख को उभारा है और हमें उम्मीद है कि वह भविष्य में भी ऐसे गीत लिखते और गाते रहेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद लॉर्ड रामी रेंजर, विंडसर के सांसद जैक रैंकिंग, मेयर प्रेरणा भारद्वाज और माल्टा, इटली आदि विभिन्न देशों के दूतावासों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
नई दिल्ली: भारत ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या की निंदा करने…
होली खुशी, चमकीले रंगों और मज़े के साथ मनाई जाती है। बहुत से लोग होली…
5 दिसंबर, 2025 को रिलीज़ होने के 75 दिन बाद भी, धुरंधर बातचीत और बॉक्स…
भारत के सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत क्रिकेट के दिग्गजों के एक ग्रुप ने…
भारत के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप के एकतरफा मैच में पाकिस्तान को…
भारत के सबसे सम्मानित इंडस्ट्रियलिस्ट और देश बनाने वालों में से एक, जे.आर.डी. टाटा न…
This website uses cookies.