जीवन शैली

यहां जानिए हनुमान जी के पांच भाई थे; हनुमानजी अपने भाइयों में सबसे बड़े थे

Published by
CoCo

संभवत: कम ही लोगों को यह जानकारी होगी कि हनुमानजी के कितने भाई थे। उनमें से भी सगे भाई कितने थे। यदि भाई थे तो हनुमानजी सबसे छोटे थे या कि बड़े? वैसे तो रामभक्त हनुमानजी की कीर्ति रामचरितमानस में मिलती है।

संभवत: कम ही लोगों को यह जानकारी होगी कि हनुमानजी के कितने भाई थे। उनमें से भी सगे भाई कितने थे। यदि भाई थे तो हनुमानजी सबसे छोटे थे या कि बड़े?

वैसे तो रामभक्त हनुमानजी की कीर्ति रामचरितमानस में मिलती है। लेकिन इसके पहले लिखे गए ग्रंथों में उनके जीवन के बिखरे हुए कई अध्यायों का भिन्न भिन्न ग्रंथों से पता चलता है। वाल्मिकी रामायण, अद्भुत रामायण, आनंद रामायण आदि सैंकड़ों रामायण के अलावा पुराणों में उनके जीवन का यशगान किया गया है।

हनुमानजी एकमात्र ऐसे देवता हैं जिनसे शक्तिशाली, विनम्र और तुरंत प्रसन्न होने वाला दूसरा कोई नहीं। चारों युग में वे विद्यमान रहते हैं। उनकी भक्ति करने वाला कभी संकट में नहीं रहता और न ही उसे किसी भी प्रकार का भय रहा।

आइए आज जानते हैं कि हनुमानजी के कितने भाई थे।

पुराणों में हनुमानजी के बारे में एक बेहद गूढ़ जानकारी मिलती है। उल्लेख मिलता है कि हनुमानजी के 5 सगे भाई थे, जो विवाहित थे। ‘ब्रह्मांड पुराण’ में वानरों की वंशावली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इसी में हनुमानजी के सगे भाइयों के बारे में जिक्र मिलता है।

हनुमानजी अपने भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके अन्य भाइयों के नाम हैं- मतिमान, श्रुतिमान, केतुमान, गतिमान, धृतिमान। उनके अन्य सभी भाई विवाहित थे और सभी संतान से युक्त थे।

‘ब्रह्मांड पुराण’ में लिखा है कि केसरी ने कुंजर की पुत्री अंजना को पत्नी के रूप में स्वीकार किया। अंजना रूपवती थीं। इन्हीं के गर्भ से प्राणस्वरूप वायु के अंश से हनुमान का जन्म हुआ। इसी प्रसंग में हनुमान के अन्य भाइयों के बारे में बताया गया है।

वैसे महाभारत काल में पांडु पुत्र महा बलशाली भीम को भी हनुमान जी का ही भ्राता कहा गया है। वहीं इस ग्रंथ में हनुमान जी के पुत्र का वर्णन भी है जिसका नाम मकरध्वज बताया गया है।

CoCo

Recent Posts

अफगानिस्तान में 6.8 तीव्रता का जोरदार भूकंप, दिल्ली-एनसीआर में झटके महसूस किए गए

अफगानिस्तान में हिंदू कुश क्षेत्र में मंगलवार को 6.8 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया, जिससे…

20 hours ago

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से क्यों की?

संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल…

1 day ago

सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल सिंह का पीछा कर रही लगभग 100 पुलिस कारें; छह सहयोगी गिरफ्तार, इंटरनेट बंद

पंजाब पुलिस द्वारा शनिवार को विवादास्पद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की टीम के छह सहयोगियों…

5 days ago

यही कारण है कि भगवान गणेश ने चूहे के अद्वितीय गुणों के कारण उसे अपने वाहन के रूप में अपनाया था

हिंदू पौराणिक कथाओं में, भगवान गणेश को बाधाओं के निवारण और ज्ञान और बुद्धि के…

5 days ago

समाचार पढ़ने से बच्चों के प्रदर्शन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है

इस बात के प्रमाण हैं कि समाचार पढ़ने से विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों के प्रदर्शन…

5 days ago

भगवान शनि लोगों को उनके कुकर्मों के लिए दंडित करते हैं और उन्हें उनके अच्छे कार्यों के लिए पुरस्कृत करते हैं

शनिदेव (Shanidev) अत्यंत करुणा के प्रतिमूर्ति हैं, दुनिया उनसे जबरदस्ती डरती है. जब ये इंसान…

5 days ago